_दिल्ली में मुस्लिमों ने कांग्रेस से ज्यादा भाजपा को दिया वोट,एग्जिट पोल में चौंकाने वाली बात
ईस्ट इंडिया टाइम्स फैयाज अहमद।
![](https://eastindiatimes.in/wp-content/uploads/2025/02/IMG-20250207-WA0047-929x1024.jpg?v=1738946499)
दिल्ली/देहरादून/
ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज के।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष फैयाज अहमद ने कहा की राजधानी दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी, इसका फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है।दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हो गया।अब 8 फरवरी को मतगणना के बाद पता चलेगा कि चौथी बार अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर ढाई दशक बाद भारतीय जनता पार्टी राजधानी में कमल खिला सकेगी।हालांकि अधिकतर एग्जिट पोल्स का अनुमान है कि दिल्ली में इस बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। फैयाज अहमद ने कहा कि हम लोगों ने दिल्ली में पसमांदा समाज के लोगों के पास जाकर उनको बताया और समझाया कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी की जन्म कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ उसकी विचारधारा के साथ जुड़ रहे हैं क्योंकि बिना भेदभाव के पूरे देश में जनहित की योजनाएं चलाई जा रही हैं इसलिए सभी पसमांदा भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट को जिताकर विधानसभा भेजने का काम करें और दिल्ली के पसमांदा ने भी वैसा ही किया है फैयाज अहमद ने कहा कि हम लोगों ने पसमांदा समाज के लोगों को समझाया और बताया है कि किस तरह से अरविंद केजरीवाल ने अपने ही पार्षद ताहिर हुसैन को बलि का बकरा बनाया कैसे मौलाना साद के ऊपर कोरोना फैलाने का आरोप लगाया और मौलाना साद पर एफआईआर दर्ज करने के लिए बोला फैयाज अहमद ने कहा कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं इनको वोट चाहिए मुसलमान का पसमांदा का पर उनके हित की फीवर की तरक्की कामयाबी रोजगार शिक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया इसलिए इस बार दिल्ली वालों ने मन बनाकर भारतीय जनता पार्टी को वोट किया है और सरकार भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में इस बार जरूर बनेगी ,फैयाज अहमद ने कहा कि केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरण रिजिजू द्वारा सराहनीय कार्य अल्पसंख्यकों के लिए कराए जा रहे हैं फैयाज अहमद ने कहा कि उत्तराखंड के जैसा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रधानमंत्री मोदी की राह पर चलकर उत्तराखंड को विकसित उत्तराखंड बनाने की ओर ले जा रहे हैं ऐसे ही हमारे उत्तराखंड प्रदेश के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जिनकी संगठन पर मजबूत पकड़ और कुशल नेतृत्व संगठन को मजबूती प्रदान करता है इस बार रिकॉर्ड मतदान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में कर मोदी के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास में आस्था रखते हुए दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने में वोट और सपोर्ट दिया है
Post Comment