सांसद मुकेश राजपूत मैं अपने पूरे परिवार एवं कार्यकर्ताओं के साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर किया पूजन
रिपोर्ट महेश वर्मा।ईस्ट इंडिया टाइम्स
शमशाबाद फर्रुखाबाद। हिंदू राजा खो र द्वारा निर्मित ऐतिहासिक मंदिर चौ मु खे महादेव के चौ मु खी शिवलिंग का रुद्राभिषेक रविवार की सुबह को सांसद मुकेश राजपूत ने पूरे परिवार के साथ किया। इससे पहले उन्होंने अपनी धर्मपत्नी सौभाग्यवती राजपूत एवं परिवार के सदस्यों के साथ गंगाजल का भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक किया तथा हवन यज्ञ का भी पूजन किया। इसके तदुपरांत श्री राजपूत ने भगवान भोलेनाथ को गंगाजल बेलपत्र भांग धतूरा दूध शह द दही फल मिठाई आदि को समर्पण किया तथा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की तथा आरती उतारी और भगवान भोलेनाथ से सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। हवन यज्ञ एवं भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक तथा विधि विधान के साथ पूजन कस्बे के के मोहल्ला चौ खं डा निवासी आचार्य पंडित योगानंद त्रिपाठी ने अपने साथियों के साथ संपन्न कराया। उनकी मदद के लिए मंदिर के पुजारी संजय गिरी भी बराबर साथ में लगे रहे। इस कार्यक्रम के दौरान संसद के कार्यकर्ताओं की भीड़ कम देखी गई। इस दौरान भगवान भोलेनाथ का यह पशुपतिनाथ मंदिर भव्य रूप से सजाया गया था। भीषण गर्मी के कारण मंदिर के अंदर मौजूद लोगों के पसीने के फब्बारे छूट रहे थे।
[8:45 am, 29/7/2024] +91 70079 06310: ,
Post Comment