ईस्ट इंडिया टाइम्स एस पी कुशवाहा

देवरिया /जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में तहसील रुद्रपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनसुनवाई कर जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
            जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी, विशेषकर लेखपाल, अपने क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण करें और भूमि विवादों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने सार्वजनिक भूमि जैसे खलिहान, चकरोड, नाले आदि पर अवैध अतिक्रमण को तुरंत हटाने और इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को देने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकांश शिकायतें भूमि पैमाइश, पारिवारिक संपत्ति विवाद और अवैध कब्जे से संबंधित होती हैं, यदि लेखपाल सक्रिय रहेंगे तो इन शिकायतों में कमी आएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि लंबित शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए।
          समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की दिशा में प्रभावी कार्यवाही भी की गई। राशन कार्ड संबंधी शिकायतों के समाधान के तहत दिव्यांग महिला को अंत्योदय कार्ड तथा दो अन्य लाभार्थियों को पात्र गृहस्थी राशन कार्ड मौके पर ही उपलब्ध कराए गए।
         सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 41 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 17 राजस्व विभाग, 4 पुलिस विभाग, 5 विकास विभाग, 8 खाद्य एवं रसद तथा अन्य विभागों से संबंधित 7 प्रार्थना पत्र थे। इनमें से 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष 32 शिकायतों को संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देशों के साथ सौंपा गया।
          इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी तथा संबंधित थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

By hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर टाई, सचिव बने पंकज शुक्लारिपोर्ट आदिल अमानकायमगंज/फर्रुखाबादमुंसिफ कोर्ट परिसर में गुरुवार को कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के बाद घोषित परिणाम में सचिव पद पर पंकज शुक्ला विजयी रहे, जबकि अध्यक्ष पद पर अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को बराबर मत मिलने से परिणाम अधर में लटक गया।कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें कुल 68 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई।घोषित परिणामों के अनुसार सचिव पद पर पंकज शुक्ला ने 33 मत पाकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर मनीष प्रताप सिंह ने 25 वोट हासिल किए। उप सचिव पद पर राजकुमार 34 वोट के साथ विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर आर्येंद्र सिंह ने 36 मत पाकर सफलता हासिल की। वहीं ऑडिटर पद पर प्रणवीर मिश्रा 34 वोट से विजेता बने। सबसे रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिला। यहां त्रिकोणीय संघर्ष में अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को समान 24-24 वोट मिले, जबकि शफीक खां को 20 वोट मिले। बराबरी की स्थिति के चलते अध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो सका। एल्डर्स कमेटी ने घोषणा की कि शुक्रवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा।मतदान और मतगणना के दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और पूरे दिन कोर्ट परिसर चुनावी माहौल में सराबोर रहा।