ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज।बाबा के साथ बहन की शादी के लिए सौरिख से सामान खरीद कर बाइक से घर आ रहे युवक की बाइक में सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। घटना में युवक की मौत हो गई जबकि बाबा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद अस्पताल पहुंचे परिजन बगैर किसी कार्रवाई के डॉक्टर से अभद्रता कर जबरन शव उठा ले गए। पुलिस शव को वापस लाने के लिए प्रयास में जुटी है। मैनपुरी जनपद के किसनी थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी रोहित कुमार (18) पुत्र गरीबदास बाल्मीक रविवार को बाबा विपिन कुमार के साथ बाइक से बहन प्रीति की शादी के लिए सौरिख से सामान खरीदने आया था। वापस जाते समय सकरावा थाना क्षेत्र के परौर गांव के पास सामने से आई तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस की सहायता से घायलों को सीएचसी भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। विपिन को गंभीर हालत में मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया। सूचना पर पहुंचे परिजन बगैर किसी कार्रवाई के शव ले जाने की जिद करने लगे। मौजूद डॉक्टरों ने जब रोकने का प्रयास किया उनको गाड़ी से टक्कर मारने का प्रयास करते हुए शव लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार तिवारी ने शव ले जा रहे परिजनों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन तब तक वे जा चुके थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजन किसी भी कार्रवाई से इनकार कर रहे है। मृतक की बहन प्रीति की रविवार को ही बारात आनी थी। परिवार के लोग तैयारी में जुटे थे। हादसे में रोहित की मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

By hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर टाई, सचिव बने पंकज शुक्लारिपोर्ट आदिल अमानकायमगंज/फर्रुखाबादमुंसिफ कोर्ट परिसर में गुरुवार को कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के बाद घोषित परिणाम में सचिव पद पर पंकज शुक्ला विजयी रहे, जबकि अध्यक्ष पद पर अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को बराबर मत मिलने से परिणाम अधर में लटक गया।कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें कुल 68 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई।घोषित परिणामों के अनुसार सचिव पद पर पंकज शुक्ला ने 33 मत पाकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर मनीष प्रताप सिंह ने 25 वोट हासिल किए। उप सचिव पद पर राजकुमार 34 वोट के साथ विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर आर्येंद्र सिंह ने 36 मत पाकर सफलता हासिल की। वहीं ऑडिटर पद पर प्रणवीर मिश्रा 34 वोट से विजेता बने। सबसे रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिला। यहां त्रिकोणीय संघर्ष में अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को समान 24-24 वोट मिले, जबकि शफीक खां को 20 वोट मिले। बराबरी की स्थिति के चलते अध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो सका। एल्डर्स कमेटी ने घोषणा की कि शुक्रवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा।मतदान और मतगणना के दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और पूरे दिन कोर्ट परिसर चुनावी माहौल में सराबोर रहा।