ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन

उत्तराखंड
उधमसिंह नगर:
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कैम्प कार्यालय में नगर निगमों में पंेशन देने की व्यवस्था को बदलाव किये जाने के सम्बंध में बैठक ली। उन्होने निगम के सेवानिवृत्त कार्मिकों के पेंशन की विस्तृत जानकारी लेते हुए नगर आयुक्तो व मुख्य कोषाधिकारी को निर्देश दिये कि नगर निगम रूद्रपुर व काशीपुर के पेंशनधारको को सीधे डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में भेजने हेतु एक सप्ताह में कार्ययोजना तैयार करते हुए आगामी माह की पेंशन डीबीटी के माध्यम से पेंशनधारको के खातो में भेजने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि पेंशन डीबीटी के माध्यम से पेंशनधारकों के खाते में भेजे जाने से समय की बचत होगी एवं किसी प्रकार की त्रुटि की सम्भावना भी नही रहेगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, मुख्य कोषाधिकारी डॉ0 पंकज कुमार शुक्ल, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, विवेक राय, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, डॉ0 अमृता शर्मा, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, ओसी गौरव पाण्डेय मौजूद थे।

By hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर टाई, सचिव बने पंकज शुक्लारिपोर्ट आदिल अमानकायमगंज/फर्रुखाबादमुंसिफ कोर्ट परिसर में गुरुवार को कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के बाद घोषित परिणाम में सचिव पद पर पंकज शुक्ला विजयी रहे, जबकि अध्यक्ष पद पर अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को बराबर मत मिलने से परिणाम अधर में लटक गया।कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें कुल 68 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई।घोषित परिणामों के अनुसार सचिव पद पर पंकज शुक्ला ने 33 मत पाकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर मनीष प्रताप सिंह ने 25 वोट हासिल किए। उप सचिव पद पर राजकुमार 34 वोट के साथ विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर आर्येंद्र सिंह ने 36 मत पाकर सफलता हासिल की। वहीं ऑडिटर पद पर प्रणवीर मिश्रा 34 वोट से विजेता बने। सबसे रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिला। यहां त्रिकोणीय संघर्ष में अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को समान 24-24 वोट मिले, जबकि शफीक खां को 20 वोट मिले। बराबरी की स्थिति के चलते अध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो सका। एल्डर्स कमेटी ने घोषणा की कि शुक्रवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा।मतदान और मतगणना के दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और पूरे दिन कोर्ट परिसर चुनावी माहौल में सराबोर रहा।