ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
सीपी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल व समर्पण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम भोगपुर के शिव मंदिर के बाहर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान डालचंद, महिपाल, अनिल कुमार, मनोहर लाल व अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर शिवम त्रिपाठी ने किया। स्वस्थ परीक्षण कैंप में बदलते मौसम को देखते हुए सर्दी, खांसी, जुखाम, बुखार व पेट से संबंधित मरीजों की बहुतायत रही। इसके अलावा नाक, कान, गला, न्यूरो व हड्डी से संबंधित मरीज का भी उपचार किया गया। गंभीर मरीजों को अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जहां पर चिकित्साधीक्षक डॉक्टर मंगल पांडे द्वारा समुचित उपचार व दवाइयां दी गई।
अस्पताल में महिला चिकित्सक डॉक्टर अदिति तिवारी व जनरल सर्जन अभिनव तिवारी ने भी मरीजों का उपचार किया। कैम्प में ग्राम नूरपुर गढिया, धर्मपुर, जोगपुर के मरीज ने अपना उपचार कराया। कुल 160 मरीज का निशुल्क उपचार व दवाइयां वितरित की गई। इस दौरान गोपी सक्सेना, नितिन गंगवार, विमल सिंह राजीव सक्सेना सहित अनेक लोग उपस्थित रहे हैं।

By hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर टाई, सचिव बने पंकज शुक्लारिपोर्ट आदिल अमानकायमगंज/फर्रुखाबादमुंसिफ कोर्ट परिसर में गुरुवार को कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के बाद घोषित परिणाम में सचिव पद पर पंकज शुक्ला विजयी रहे, जबकि अध्यक्ष पद पर अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को बराबर मत मिलने से परिणाम अधर में लटक गया।कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें कुल 68 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई।घोषित परिणामों के अनुसार सचिव पद पर पंकज शुक्ला ने 33 मत पाकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर मनीष प्रताप सिंह ने 25 वोट हासिल किए। उप सचिव पद पर राजकुमार 34 वोट के साथ विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर आर्येंद्र सिंह ने 36 मत पाकर सफलता हासिल की। वहीं ऑडिटर पद पर प्रणवीर मिश्रा 34 वोट से विजेता बने। सबसे रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिला। यहां त्रिकोणीय संघर्ष में अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को समान 24-24 वोट मिले, जबकि शफीक खां को 20 वोट मिले। बराबरी की स्थिति के चलते अध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो सका। एल्डर्स कमेटी ने घोषणा की कि शुक्रवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा।मतदान और मतगणना के दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और पूरे दिन कोर्ट परिसर चुनावी माहौल में सराबोर रहा।