ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
क्षेत्र के एक गांव मे सोमबार की रात एक बारात आनी थी बारात की पूरी तैयारियां हो गई थी। लड़की बालों के यहाँ रिस्तेदार और मेहमान सभी लोग आ गए थे गांव मे चारों और खुशनुमा माहौल था लड़की बालों ने नास्ते से लेकर खाने तक का पूरा इंतजाम कर रखा था। बस सभी को बारात आने का इन्जार था और वह घड़ी भी आ गई कि देर रात बारात भी आ गई। लड़की बाले बरातियों की आओ भगत मे लग गए पानी से लेकर नास्ते तक का प्रोग्राम चालू हो गया तभी एक हबा ऐसी चली कि सब लोग दंग रह गए लड़की बालों का आरोप था कि शादी के लिए जिस लड़के को पसंद करा था। वह लड़का बो था ही नहीं लड़के बाले दूसरे लड़के को दूल्हा बना कर ले आये चारों तरफ काना फूसी होने लगी और पूरी बारात मे मातम छा गया वहीं लड़की बालों ने बारात को बैरंग बापस कर दिया। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि कही ऐसा होता है उस लड़की से पूंछो कि उसने कितने सपने सजॉय होंगे उसके हाथों मे लगी मेहदी लगी की लगी रह गई।लड़की के बाप की भी मौत हो चुकी है और लड़की बालों का कितना नुकसान हुआ होगा। फिलहाल बारात लौट जाने के कारण हर ग्रामीण दुखी था।

By hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर टाई, सचिव बने पंकज शुक्लारिपोर्ट आदिल अमानकायमगंज/फर्रुखाबादमुंसिफ कोर्ट परिसर में गुरुवार को कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के बाद घोषित परिणाम में सचिव पद पर पंकज शुक्ला विजयी रहे, जबकि अध्यक्ष पद पर अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को बराबर मत मिलने से परिणाम अधर में लटक गया।कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें कुल 68 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई।घोषित परिणामों के अनुसार सचिव पद पर पंकज शुक्ला ने 33 मत पाकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर मनीष प्रताप सिंह ने 25 वोट हासिल किए। उप सचिव पद पर राजकुमार 34 वोट के साथ विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर आर्येंद्र सिंह ने 36 मत पाकर सफलता हासिल की। वहीं ऑडिटर पद पर प्रणवीर मिश्रा 34 वोट से विजेता बने। सबसे रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिला। यहां त्रिकोणीय संघर्ष में अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को समान 24-24 वोट मिले, जबकि शफीक खां को 20 वोट मिले। बराबरी की स्थिति के चलते अध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो सका। एल्डर्स कमेटी ने घोषणा की कि शुक्रवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा।मतदान और मतगणना के दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और पूरे दिन कोर्ट परिसर चुनावी माहौल में सराबोर रहा।