ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: जनपद में ऑपरेशन प्रहार तथा ऑपरेशन क्रैक डाउन चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने वारंटी कन्हई सिंह पुत्र टीका सिंह निवासी हरसान बाजपुर।सोनू पुत्र शीशपाल निवासी बरहैंनी बाजपुर।जोगेंद्र उर्फ बिट्टू पुत्र अमरीक सिंह निवासी भटपुरी बरहैंनी थाना बाजपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।पुलिस टीम वरर्हैनी चौकी इंचार्ज अशोक कांडपाल हेड कांस्टेबल भोपाल चन्द,सुनील टम्टा आदि मौजूद थे। वही दोराहा चौकी इंचार्ज द्वारा दो वारंटी सुनील शर्मा उर्फ सोनू पुत्र चिरंजी लाल निवासी गांव बाजपुर।सरफराज पुत्र सफी अहमद निवासी महेशपुरा थाना बाजपुर को गिरफ्तार किया गया पकड़े गये वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।पुलिस टीम दोराहा चौकी इंचार्ज रमेश चंद बेलवाल उप निरीक्षक सुनील कुमार हेड कांस्टेबल मनोज बिष्ट आदि थे।

By hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर टाई, सचिव बने पंकज शुक्लारिपोर्ट आदिल अमानकायमगंज/फर्रुखाबादमुंसिफ कोर्ट परिसर में गुरुवार को कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के बाद घोषित परिणाम में सचिव पद पर पंकज शुक्ला विजयी रहे, जबकि अध्यक्ष पद पर अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को बराबर मत मिलने से परिणाम अधर में लटक गया।कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें कुल 68 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई।घोषित परिणामों के अनुसार सचिव पद पर पंकज शुक्ला ने 33 मत पाकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर मनीष प्रताप सिंह ने 25 वोट हासिल किए। उप सचिव पद पर राजकुमार 34 वोट के साथ विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर आर्येंद्र सिंह ने 36 मत पाकर सफलता हासिल की। वहीं ऑडिटर पद पर प्रणवीर मिश्रा 34 वोट से विजेता बने। सबसे रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिला। यहां त्रिकोणीय संघर्ष में अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को समान 24-24 वोट मिले, जबकि शफीक खां को 20 वोट मिले। बराबरी की स्थिति के चलते अध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो सका। एल्डर्स कमेटी ने घोषणा की कि शुक्रवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा।मतदान और मतगणना के दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और पूरे दिन कोर्ट परिसर चुनावी माहौल में सराबोर रहा।