भारतीय किसान यूनियन भानु शिक्षक मोर्चा की ब्लॉक कार्यकारिणी का किया गया गठन
ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल।

फिरोजाबाद । भारतीय किसान यूनियन (भानू) शिक्षक मोर्चा के जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक का आयोजन वरिष्ठ शिक्षक तिलक सिंह प्र0अ0 उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरगढ़ की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र हाथवंत पर किया गया। जिसमें, जिलाध्यक्ष मुकेश यादव एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष नागेश यादव ने प्रांतीय कार्यकारिणी के ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष डॉ हेमंत यादव द्वारा पदाधिकारियों की घोषणा की गई और सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय अजायपुर पुष्पेंद्र यादव को ब्लॉक अध्यक्ष, अध्यापक प्रा0 विद्यालय नगला किरार भारतेंदु सहायक को ब्लाक महासचिव, प्रा0 वि0 नगला हरिसिंह के स0अ0 सुमित दीक्षित को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्राथमिक विद्यालय नारायच के स0अ0 मनोज राठौर को ब्लॉक उपाध्यक्ष, प्रा0 वि0 नयाबास के स0अ0 प्रमोद कुमार मंगलम को ब्लॉक उपाध्यक्ष, प्रा0 वि0 खैरगढ़ के स0अ0 विपन कुमार को ब्लॉक उपाध्यक्ष, प्रा0 वि0 दपामई के स0अ0 मोहम्मद आकिल को ब्लॉक उपाध्यक्ष, प्राथमिक विद्यालय रहना के स0अ0 राजवीर सिंह को ब्लॉक मुख्य सचिव, प्राथमिक विद्यालय भकार के स0अ0 अनूप यादव को ब्लॉक सचिव, प्रा0वि0 इटौली के स0अ0 अखिलेश कुमार को ब्लॉक सचिव, प्रा0 वि0 बरौली के स0अ0 श्रीमती उषा कुमारी को ब्लॉक उपाध्यक्ष (महिला), प्रा0 वि0 शेखपुरा के स0अ0 लाल सिंह को ब्लॉक सचिव, प्रा0 वि0नगला हिम्मत के स0अ0 रूप सिंह को ब्लॉक सचिव और उच्च प्राथमिक विद्यालय नावली वि0 खंड शिकोहाबाद के प्र0अ0 अमर सिंह को जिला कार्यकारिणी के सचिव पद पर मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष दीपक सोलंकी एवं मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह राजपूत सहित गिरीश यादव, राजपाल सिंह राजपूत, प्रदेश महा सचिव श्री हित गोपाल उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुंदर यादव, शिक्षक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ हेमंत यादव, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती राधा गुप्ता, छात्र मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गुलशन ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील यादव, प्रदेश संगठन मंत्री शेर सिंह, शिक्षक मोर्चा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नागेश यादव, जिला अध्यक्ष मुकेश यादव, जिला महासचिव मनोज कुमार, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संजीत सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, जिला उपाध्यक्ष धीरज कुमार, जिला उपाध्यक्ष डॉ. हिटलर सिंह, जिला उपाध्यक्ष राज किशोर, जिला उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता, जिला सचिव आशीष अग्रवाल, मोहम्मद सदाब, कप्तान सिंह, शिवेंद्र सिंह, अजय यादव, सुमन प्रताप सिंह, दीपू उपाध्यक्ष, हरिओम यादव व भारतीय किसान यूनियन (भानू) के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
Post Comment