फिरोजाबाद ।

बच्चों का पति पत्नी के जीवन में होना, एक अलग ही मायने रखता है। बच्चे न सिर्फ मासूम, कोमल और माता पिता की आंखों का तारा व दुलारा होते हैं बल्कि, माता-पिता को जोड़े रखने में भी एक अहम भूमिका निभाने का काम करते हैं। जिसका एक जीता जागता उदाहरण थाना टूंडला में देखने को मिला।
बताते चलें कि, नारखी में रहने वाली (काल्पनिक नाम) प्रिया पुत्री अमिताभ की शादी 3 वर्ष पूर्व अमन पुत्र प्रेमवीर निवासी अलीगढ़ के साथ हुई थी। शादी के बाद, उनके पास मम्मी पापा की प्यारी एक नन्हीं सी परी भी है। अमन हरियाणा में रहकर काम किया करता था और प्रिया (काल्पनिक नाम) अपने ससुराल में रहती थी। जिस कारण दोनों के बीच की दूरियां बढ़ती चली गई और विवाद इतना बढ़ गया कि, मामला थाने तक जा पहुंचा।
वहीं दूसरे एक अन्य मामले में (काल्पनिक नाम) रजनी पुत्री प्रेमनारायण निवासी टूंडला फिरोजाबाद की शादी लगभग 2 वर्ष पूर्व आगरा निवासी मनोज कुमार के पुत्र प्रेमचंद के साथ हुई थी। जिनके पास कोई भी बच्चा नहीं है। दोनों पति-पत्नी में आपसी मतभेद होने के कारण अक्सर विवाद होता रहता था और एक दिन विवाद इतना बढ़ गया कि, यह प्राकरण भी थाने तक जा पहुंचा।
चौकी प्रभारी महिला उप निरीक्षक अलवीना पठान ने दोनों प्रकरणों को गंभीरता से लिया और सभी की काउंसलिंग करते हुए गिले-शिकवे दूर किए और दोनों परिवारों को फिर से जोड़ा।
दोनों परिवारों ने अपनी अपनी गलती का एहसास किया और कमियों को दूर करने का वादा करते हुए एक साथ रहने का वचन दिया। तथा, पुलिस का धन्यवाद करते हुए थाना हाज़ा से सकुशल रवाना हुए।