ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट वसीम।

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अपराह्न 12.30 बजे अहरौरा क्षेत्र के मुजडीह गाँव जाकर मृतक मोनू 23 वर्ष, आर्यन उर्फ छोटू 17 वर्ष के परिवार से मिला।
मोनू व आर्यन उर्फ छोटू की रविवार को कुदारन चौराहे के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसकी जानकारी तथा शोकाकुल परिवार से मिलने के बाद प्रतिनिधिमंडल मुजडीह अहरौरा मृतक के आवास पर पहुंच कर आर्थिक व सामाजिक मदद करने का आश्वासन दिया।
समाजवादी पार्टी अहरौरा के नगर अध्यक्ष मुमताज अहमद व समाज सेवी मुजडीह निवासी नाहर सिंह के द्वारा जिला से आए पदाधिकारियों का काफी सहयोग किया गया। और मृतक परिवार के लोगों को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया गया।
वही प्रतिनिधिमंडल मे शैलेष पटेल विधानसभा अध्यक्ष,मड़िहान राजेन्द्र सिंह पटेल पूर्व विधायक,रविन्द्र बहादुर सिंह पूर्व विधायक प्रत्यासी, सुरेन्द्र सिंह पटेल पूर्व चेयरमैन,सुरेश पटेल जिला उपाध्यक्ष सन्तबीर मौर्या ब्लाक अध्यक्ष राजगढ़,विजय यादव आंशिक ब्लाक अध्यक्ष जमालपुर,विजय पटेल जिला सचिव,मुमताज अहमद नगर अध्यक्ष अहरौरा,प्रमोद केशरी पूर्व अध्यक्ष,हाफिज रौशन, डा.मो.इस्लाम,राजायत खान,अलीम अली,रिजवान अहमद आदि मौजूद रहे।

By eid eid

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *