ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 इन्दिरा कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति को बाजपुर शहर क्षेत्र से जोड़े जाने की मांग को लेकर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता संबोधित ज्ञापन भाजपा के प्रमुख नेता गौरव शर्मा के माध्यम से भेज कर कार्यवाही करने की मांग की। इंदिरा कॉलोनी के वाशिन्दों बताया बेरिया रोड स्थित इन्दिरा कॉलोनी, नगर पालिका क्षेत्र एवं शहर में क्षेत्र में सम्मिलित हो चुकी है।लेकिन इन्दिरा कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति अभी भी ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी हुई है। जिस कारण कॉलोनी के वाशिंदों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जनहित में इन्दिरा कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति को बाजपुर शहर क्षेत्र से जोड़े जाने की मांग की है। जिस पर भाजपा के प्रमुख नेता गौरव शर्मा ने इंदिरा कॉलोनी के लोगों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही शहर क्षेत्र से विद्युत आपूर्ति को जोड़ा जाएगा। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष गणेश राय खुल्लर,राकेश मौर्य,मुकेश सामर,भारत सिंह,मोनिका आकाश,गीता,मौ. नवी,राजीव चन्द्रा,जाफर अली,शकील,राजू सागर,पवन कश्यप,चंद्रपाल
मोहन लाल आदि मौजूद थे।

By eid eid

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर टाई, सचिव बने पंकज शुक्लारिपोर्ट आदिल अमानकायमगंज/फर्रुखाबादमुंसिफ कोर्ट परिसर में गुरुवार को कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के बाद घोषित परिणाम में सचिव पद पर पंकज शुक्ला विजयी रहे, जबकि अध्यक्ष पद पर अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को बराबर मत मिलने से परिणाम अधर में लटक गया।कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें कुल 68 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई।घोषित परिणामों के अनुसार सचिव पद पर पंकज शुक्ला ने 33 मत पाकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर मनीष प्रताप सिंह ने 25 वोट हासिल किए। उप सचिव पद पर राजकुमार 34 वोट के साथ विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर आर्येंद्र सिंह ने 36 मत पाकर सफलता हासिल की। वहीं ऑडिटर पद पर प्रणवीर मिश्रा 34 वोट से विजेता बने। सबसे रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिला। यहां त्रिकोणीय संघर्ष में अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को समान 24-24 वोट मिले, जबकि शफीक खां को 20 वोट मिले। बराबरी की स्थिति के चलते अध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो सका। एल्डर्स कमेटी ने घोषणा की कि शुक्रवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा।मतदान और मतगणना के दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और पूरे दिन कोर्ट परिसर चुनावी माहौल में सराबोर रहा।