ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ एस पी कुशवाहा

देवरिया जनपद की मईल थाना क्षेत्र निवासी रामदास यादव पुत्र रामाज्ञा यादव उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी ग्राम चकरा कल्याणी जो प्रातः अपने किसी सगे से मिलने सलेमपुर जा रहे थे मदह पेट्रोल पंप के पास लगभग 7:00 बजे इनोवा टॉप मॉडल UP 52 A H 7222 से पेट्रोल पंप के पास दोपहिया वाहन से जा रहे थे चार पहिया से दोपहिया की भिड़ंत में घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय संचालक रामदास यादव जो हीरो होंडा स्प्लेंडर यू पी 52 BY 83 97 से अपने लड़की की सगाई के लिए 12 मई 2025 को सोमवार को शिवांश होटल बुक करने के लिए अपने किसी शुभचिंतक के साथ जाने के लिए सलेमपुर जा रहे थे अभी अपने शुभचिंतक के पास पहुंचे ही नहीं की मृतक की घर पर दुर्घटना से मौत की सूचना आ गई सोशल मीडिया के जमाने में मृतक राम दरस के परिवार से पहले घटना होने की जानकारी से अवगत हो चुके थे बहुत से शुभचिंतक सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त होने पर घटनास्थल पर पहुंच गए घटना होने के बाद घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने एंबुलेंस बनाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर स्टेशन रोड ले गए जहां डॉक्टरों ने रामदास यादव को मृतक घोषित कर दिया मृतक के परिवार के लोग घटना की जानकारी से पहुंचे अस्पताल पर रो-रोकर पूरे परिवार का बुरा हाल है परिवार में योगेश यादव नवरत्न यादव दुर्गेश यादव सहित उनके शुभचिंतकों का हृदय विदरत घटना से काफी दुखी दिखे घर पर जिस बेटी की शादी तय होनी थी उस बेटी और उनकी पत्नी का सीना फाड़ रुलाई देकर देखने वाले का हृदय रो उठा। मृतक रामदास यादव के शरीर को पुलिस ने पंचनामा भरवा कर पीएम के लिए देवरिया चिकित्सालय भेज दिया उसके उपरांत शरीर उनके गांव चकरा कल्याणी आया गांव लोगों की उमड़ी भीड़ तथा सगे संबंधियों की आंखें नाम हो गई ने मृतक शरीर को सगे संबंधियों द्वारा भागलपुर कालीचरण घाट पर ले जाकर दाह संस्कार कर पंचतत्व में शरीर को विलुप्त कर दिया जिसमें सुनील यादव गणेश गिरी आदम अली राम सिंगर कुशवाहा राजकुमार कुशवाहा संतोष कुशवाहा ग्राम प्रधान कल्याणी संजय सिंह टाइगर सिंह बृज बिहारी यादव अवध बिहारी यादव सहित सैकड़ो लोग दाह संस्कार में उपस्थित रहे।