ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट मुजीब खान

शाहजहांपुर : मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्य नाथ व यातायात निदेशालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी द्वारा कैन्ट स्थित नालंदा स्कूल में छात्र-छात्राओं को यातायात/साइबर क्राइम/महिला सशक्तिकरण जागरूकता हेतु कार्यशाला को संबोधित किया गया। कार्यशाला का प्रारंभ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन द्वारा किया गया।
क्षेत्राधिकारी यातायात संजय कुमार सिंह द्वारा छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव हेतु मुख्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दी। प्रभारी यातायात विनय कुमार पाण्डेय ने छात्र छात्राओं को यातायात नियमों के बारे मे विस्तार से बताया। महिला आरक्षी प्रीती यादव द्वारा छात्राओं को महिला सशक्तिकरण व विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। उपनिरीक्षक रमेश कुमार वर्मा द्वारा छात्रों को छात्रजीवन में परिश्रम करने के लाभ बताए गए। उपनिरीक्षक शिवम अग्रवाल द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को पुलिस सहयोग प्राप्त करने हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबर विस्तार से बताए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय के विशेष कार्यक्रम प्रश्नोत्तरी में छात्र छात्राओं ने अपने कैरियर से संबंधित तथा यातायात व्यवस्था/साइबर क्राइम व महिला सशक्तिकरण से ढेरों सवाल किए। जिनके जवाब पाकर उनके चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग के लोगों के साथ साथ प्रिंसिपल श्रद्धा सैनी, शिक्षकगण अमित आर्या, शोभना गुप्ता, अभिषेक वर्मा, प्रभाकर, सुरेश कुमार, सीमा श्रीवास्तव, प्रत्यूषा प्रियदर्शिनी, नीरज पाल व छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *