ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज । भाकियू टिकैत संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष ने घोषित की भारतीय किसान यूनियन टिकैत की जिला कार्यकारिणी। प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी की अध्यक्षता में जिला अध्यक्ष ने भारतीय किसान यूनियन की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें नफीस सिद्दीकी को जिला महासचिव एवं साजिद हुसैन को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी ने नव मनोनीत पदाधिकारी का फूल मालाओं से स्वागत करने के उपरांत कहा कि जिन लोगों को पद सौंपा गया है । वो लोग पूरी ईमानदारी के साथ संगठन के हितों में कार्य करते हुए पद की गरिमा को बनाए रखें।
गुरुवार को गुरसहायगंज में आयोजित बैठक में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष ठाकुर महेंद्र प्रताप ने काफी समय से भंग चल रही कार्यकारी को गठित करने के उपरांत नव कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें उन्होंने अरुण कुमार उर्फ डब्लू, ठाकुर इरशाद अली, सत्यम प्रजापति, प्रमोद तिवारी को जिला उपाध्यक्ष, साजिद हुसैन को जिला कोषाध्यक्ष, नफीस सिद्दीकी को जिला महासचिव, सुरेश यादव को संगठन मंत्री, दानिश खान को प्रचार मंत्री , दानिश अली को आईटी सेल का जिला प्रभारी ,मो शहराज हुसैन, अनिल, अरुण एवं ठाकुर धर्मेंद्र सिंह राजपूत, बबलू ठाकुर को जिला सचिव, कुलदीप कुमार को तिर्वा तहसील अध्यक्ष ,अकील फारूकी को जिला कार्यकारिणी सदस्य ,राहुल कुमार को गुगरापुर ब्लॉक अध्यक्ष ,फकरे आलम को छिबरामऊ तहसील अध्यक्ष, आलोक राजपूत को कन्नौज ब्लॉक अध्यक्ष, सत्यनारायण कन्नौजिया को जलालाबाद ब्लाक अध्यक्ष ,कुशल पाल को उमर्दा ब्लाक अध्यक्ष, जैनुल खान को तालग्राम नगर अध्यक्ष ,आमिर खान को गुरसहायगंज नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी नव मनोनीत पदाधिकारी से प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी, जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कुसुम चौहान आदि ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि मनोनीत सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे अनुशासन में रहकर संगठन के प्रति सभी पदाधिकारी पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए पूर्ण आस्था रखेंगे सबसे अंत में मनोनीत पदाधिकारियों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *