जनपदीय माध्यमिक बिद्यालय क्रिकेट ट्रायल प्रतियोगिता का सी पी विद्या निकेतन मे हुआ आयोजन
![](http://eastindiatimes.in/wp-content/uploads/2024/09/IMG-20240318-WA0013-2.jpg)
ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान
कायमगंज/फर्रुखाबाद
जनपदीय माध्यमिक विद्यालय क्रिकेट ट्रायल(आयु वर्ग 17 व 19 वर्ष) प्रतियोगिता (2024-25) का आयोजन:- सी0 पी0 विद्या निकेतन इंटर कॉलेज कायमगंज में हुआ। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश चंद तिवारी ने छात्रों का परिचय लेकर प्रतियोगिता को प्रारंभ कराया।जिसमें जनपद फर्रुखाबाद के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। और जिसके निर्णायक मंडल में विभिन्न विद्यालयों के व्यायाम शिक्षकों के द्वारा प्रतियोगिता को संपन्न कराया गया। जिसमें चयनित सभी छात्रों ने मंडल क्रिकेट प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी चयनित छात्रों को और व्यायाम शिक्षकों को बधाइयां दी और खेल को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
Post Comment