ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना


कमालगंज/फर्रूखाबाद।
जनपद फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम सुमितापुर निवासी कप्तान सिंह के 32 वर्षीय पुत्र शिवरतन कुमार की ससुराल जाते समय मौत हो गई। शिवरतन पत्नी रुप रानी को बुलाने बाइक से ससुराल गुरसहायगंज जा रहा था। जब वह खुदागंज बाजार से निकल रहे थे उसी समय उनकी बाइक में टेम्पो ने टक्कर मार दी। गम्भीर हालत में सीएचसी कमालगंज ले जाया गया। सीएचसी के डॉक्टर मानसिंह वर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक टेम्पो छोड़कर भाग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।