ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार


कन्नौज। जनपद के विकास खंड हसेरन के खंड विकास अधिकारी राम सिंह यादव को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें ग्राम कलसान में खेल मैदान के निर्माण में विशेष योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी ने बताया कि खंड विकास अधिकारी राम सिंह यादव द्वारा ग्राम कलसान में ग्रामीण युवाओं की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आधुनिक सुविधाओं से युक्त खेल मैदान का निर्माण कार्य कराकर क्षेत्र में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। यादव को यह सम्मान कल दिनांक 26 जुलाई को योजना भवन, लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा प्रदान किया जाएगा।