ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: चुनावो में धांधली एवं नेता प्रतिपक्ष सहित कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज करने के विरोध में दर्जनों कांग्रेसियों ने किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी के नेतृत्व में वेरिया तिराए पर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर चेतावनी देते हुए कहा मुकदमे वापस नहीं हुई तो कांग्रेस उत्तराखंड में सड़कों पर उतरेगी। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी ने संबोधित करते हुए कहा नैनीताल में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के हाथों से वोटो को छीन कर ले गए नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य की हाथ से फोन छीनकर तोड़ा सरेआम गुंडागर्दी देखने को मिली भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है जो किसी भी कीमत पर कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेसियों पर लग गए मुकदमों को वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर जमकर विरोध करेंगे। कांग्रेस के पूर्व ज्येष्ट ब्लॉक प्रमुख जोरावर सिंह भुल्लर ने कहा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य अपने आप में बहुत बडा नाम है जिनके ऊपर भाजपा के दबंगों द्वारा हमला किया गया और लोकतंत्र की हत्या की गई सरेआम गुंडागर्दी देखने को मिली। उत्तराखंड को देवभूमि शांति का प्रतीक राज्य कहा जाता है यहां पर सरेआम गुंडागर्दी होने लगी है। राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है उन्होंने कहा यशपाल आर्य के हाथों से मेंबरों को छीन कर ले जाना इससे प्रतीत होता है कि राज्य में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई और मेंबरों को डरा धमकाकर उनसे अपने पक्ष में बयान दिलवाया जाता है। बताया जा रहा है यह पेशावर गुंडे है और बवाना गैंग इनके संबंध बताए जा रहे हैं अभी यह क्लियर नहीं हुआ है।हम लोग अपने परिवारों को कैसे सुरक्षित रखेंगे। इस मौके पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सत्यवान गर्ग कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा,नवदीप सिंह कंग,अजीत प्रताप रंधावा
फुरकान रजा,अदित्य चनना,निसार अहमद,जसवंत सिंह, मो,यावर,साबिर हुसैन,बृजेश यादव,अभिषेक तिवारी आदि मौजूद थे।