आजमगढ़।



जिले में 22 अगस्त को दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट एवं प्रियांशु मेकओवर के संयुक्त तत्वावधान में भव्य दुल्हन सज्जा, तीज सज्जा एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में सलोनी मेकओवर ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जिनके जजमेंट को खूब सराहा गया। वहीं सीटू बरनवाल (महाराजगंज), आदित्य जायसवाल और नंदिनी सिंह ने मंच पर स्टेज मेकअप कर अपनी कला से सभी को प्रभावित किया।
सौंदर्य प्रतियोगिता में खुशी को मिस तीज और अरुण सोनी को मिस्टर तीज का खिताब दिया गया।
दुल्हन सज्जा प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विवेक मेकओवर, मनभा मंथन और बृजेश मेहंदी का भी विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का संचालन दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा सिंह (मिस इंडिया आइकॉन) ने किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुति में किशन एवं विकी (बक्सर) ने अपनी नृत्य कलाओं से दर्शकों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में शहर की चर्चित गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. विपिन यादव सहित दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।