चौकी इंचार्ज ने की व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक
ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ :आमिर हुसैन
उत्तराखंड
सुल्तानपुर पट्टी /उधमसिंह नगर: चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा ने व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल के संग पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नगर की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने चौकी इंचार्ज से पुलिस गश्त बढ़ाने और स्कूली समय में भारी बाहनो पर प्रतिबंध लगाने, नशे पर प्रतिबंध लगाने की माग की है। वहीं चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल के साथ एक बैठक की गई है जिसमे व्यापार मंडल ने नगर की समस्याओं से अवगत कराया है। मौके पर अनिल गुप्ता, राजू, राजेश सैनी, अजय सक्सेना, हरपाल सिंह, गिरीश मौर्य, जीवन सागर, कोनेन सैफी, धीरज सैनी, रीतू अग्रवाल आदि मौजूद थे।
Post Comment