रिपोर्ट एस पी कुशवाहा

देवरिया /जनपद के बैकुंठपुर विकासखंड क्षेत्र मे मिशन शक्ति बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण और सशक्तिकरण के लिए ग्रामपंचायत कुसमौनी, बैकुठपुर, मे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में श्रीमती मंशा सिंह, जेण्डर स्पेस्लिट, हब फाॅर इम्पावरमेंट आफ वूमेन थीम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम के साथ-साथ महिलाओं को समय रहते स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के बारे में जानकारी दी गयी, कार्यक्रम में विशेष रूप से किशोरियों एवं महिलाओं में एनीमिया के बचाव पर बल दिया गया। एनीमिया के लक्षण, इसके दुष्प्रभाव तथा आयरन युक्त संतुलित आहार के महत्व पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में श्रीमती मीनू जायसवाल, मनोवैज्ञानिक वन स्टाप सेन्टर, देवरिया द्वारा महिलाओं को प्रभावित करने वाले कैंसर (जैसे सर्वाइकल कैंसर, स्तन कैंसर आदि) के बारे में भी जानकारी दी गई। जागरूकता सत्रों में रोगों के निवारण, प्रारंभिक पहचान और समय पर उपचार की महत्ता पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग करवाने के लिए भी प्रेरित किया गया। इन अभियानों के माध्यम से किशोरियों एवं महिलाओं में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाकर, उन्हें स्वस्थ एवं सशक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *