(ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार)
ठठिया/कन्नौज। कस्बे में शारदीय नवरात्रि पर नवयुवक जन जागरण मंडल दुर्गा मन्दिर ठठिया के द्वारा निकाली गई दुर्गा मां की शोभा यात्रा में दुर्गा के नौ रूपो के साथ अन्य कई झांकी शामिल थे। जगह-जगह शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। दुर्गा नवमी पर नगर में बड़े ही हर्षोंउल्लास के साथ मैं दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ ठठिया थाना प्रभारी अरुण कुमार ने माँ दुर्गा की आरती उतारकर किया। सोभायात्रा दुर्गा मंदिर बाजार से शुरू होकर कस्बा होते हुऎ ठठिया मोड़ से होतें हुए इन्देश्वर नाथ मंदिर से होते हुऎ दुर्गा मंदिर बाजार पर जाकर संपन्न हुआ। शोभा यात्रा में दुर्गा मां के नौ रूपो के साथ ही शंकर जी खाटू श्याम सहित कई झांकियां शामिल थे। शोभायात्रा को देखने के लिए लोगों का भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था में तिर्वा सीओ प्रियंका वाजपेयी ठठिया थानाध्यक्ष अरुण कुमार फोर्स के साथ जगह जगह तैनात रहे। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा का शोभायात्रा का स्वागत किया। बैंड बाजे से मां भगवती के भजनों की धुनें गुज रही थी।पूरा ठठिया कस्बा माता के जयकारा से गुजयमान हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *