राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। थाना ठठिया क्षेत्र के ग्राम बहादुरापुर में पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए चौपाल का आयोजन किया। उपनिरीक्षक विनोद कुमार, कांस्टेबल आदित्य तिवारी,महिला कांस्टेबल सोनम और रिचा ने ग्रामीण महिलाओं से संवाद करते हुए महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारी साझा की। चौपाल में महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, हिंसा या साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन नंबरों — 1090 (वुमन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) तथा 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) पर संपर्क करें। पुलिस कर्मियों ने महिलाओं से कहा कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें। चौपाल में ग्रामीण महिलाओं ने भी अपनी समस्याएं साझा कीं और पुलिस की इस पहल की सराहना की।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *