×

भाजपा का सदस्यता अभियान पूरा, अब चुने जाएंगे मंडल अध्यक्ष

रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर बागपत

बागपत/|भारतीय में भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाया जा रहा सक्रिय सदस्यता अभियान का प्रथम चरण पूरा हो गया। संगठन में अब सक्रिय सदस्यों के 571 आवेदन फार्म सत्यापित कर प्रथम सूची भाजपा के जिला कार्यालय पर प्रकाशित कर दी गई है। जिसमें अब दो दिन शुद्धिकरण का कार्य किया जाएगा।
अब इसके बाद संगठन का चुनाव होगा। इसकी शुरुआत मंडल अध्यक्ष से होगी।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत एक लाख से ज्यादा सदस्य बनाये गये, इस अभियान का प्रथम चरण भी पूरा हो गया है। अब संगठन का चुनाव होगा। इसकी शुरुआत सबसे पहले मंडल अध्यक्षों के चुनाव होगी।
जनपद में भाजपा के संगठन में 12 मंडल है। हर विधानसभा में चार मंडल हैं। सभी में मंडल अध्यक्षों का चुनाव होगा। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, सदस्यता अभियान के सह प्रमुख व जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, सक्रिय सदस्यता के सहसत्यापन अधिकारी डॉ विनय त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, नगर अध्यक्ष संदीप वशिष्ठ, मंडल अध्यक्ष संदीप प्रजापति, मनजीत सिंह गुर्जर, एडवोकेट अंकित लपराना, डॉ सतेन्द्र प्रजापति, डॉ मनीष कुशवाहा, गोल्डी कुशवाहा, रविन्द्र आर्य, प्रभात तोमर, सुनील दीक्षित, गोल्डी कुशवाहा, राकी शर्मा, अमित उपाध्याय आदि की मौजूदगी में जिले की सक्रिय सदस्यता की सूची जिला कार्यालय पर लगाई गई।
जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कहा कि भाजपा के बागपत जिले में सक्रिय सदस्य की सूची प्रकाशित की गयी हैं। सूची में जिस किसी कार्यकर्ता को कोई आपत्ति हो भाजपा के जिला कार्यालय पर ठीक करा सकता है।
आने वाले संगठन के चुनाव में वही मंडल अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष का पर्चा भरेंगे जो की सक्रिय सदस्य होंगे। संगठन के चुनाव को देखते हुए जल्द ही सभी मंडलों में चुनाव अधिकारी लगाए जाएंगे और पर्चा भरने की प्रक्रिया आरंभ होगी। इससे पहले सभी बूथों पर बूथ कार्यसमिति का गठन भी किया जायेगा।

Previous post

रसायन विज्ञान की पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बनाए आकर्षक पोस्टर

Next post

क़स्बा इंचार्ज ने मुखबिर की सूचना पर सट्टे की खाईवाड़ी कर रहे दो सटोरियों को किया गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्जl ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान कायमगंज/फर्रुखाबादनगर चौकी इंचार्ज नागेंद्र सिंह ने मुखविर की सूचना पर अचरा रोड बिरियन तिराहे के पास से क्षेत्र के गांव उलियापुर निवासी गोविन्द पुत्र फूल चंद्र व पितौरा निवासी अजय सिंह पुत्र कृष्ण को सट्टे की खाईबाड़ी करते गिरफ्तार कर लिया। जामातलासी लेने पर दोनों के पास से 970 रूपये व सट्टे की पर्चियां बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Post Comment

You May Have Missed