ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
बाल दिवस के शुभ अवसर पर एन के अकादमी विद्यालय में नन्हे मुन्ने बच्चों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पण किये। विद्यालय की डायरेक्टर मधु अग्रवाल व प्रधानाचार्या शिवानी प्रसाद व एच ओ डी मोहित दुबे ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्या शिवानी प्रसाद द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के चरित्र पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एन के अकादमी विद्यालय में एक फन पार्क का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के झूले, स्लाइडिंग, मिकी माउस और विभिन्न प्रकार के गेमों का बच्चों ने आनंद लिया। इस शुभ अवसर पर समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *