भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने जनपद में धूमधाम से मनाया 7 वां स्थापना दिवस
ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार
कन्नौज। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जनपद में केक काटकर धूमधाम से मनाया गया सातवां स्थापना दिवस। तहसील तिर्वा में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष गिरीश चन्द त्रिपाठी के नेतृत्व में जनपद के सभी पदाधिकारियों ने भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की 7 वां स्थापना दिवस पर केक काटकर और लड्डू खिलाकर सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। और भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति को देश, प्रदेश और जनपद में आगे बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने की शपथ ली गई। पदाधिकारियों द्वारा भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति को अधिक से अधिक विस्तार करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर युवा प्रदेश सचिव अशिंत यादव अभिषेक, जिला महासचिव आदित्य मनोहर पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष जलालाबाद सागर कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह यादव, जिला मुख्य सचिव सुरेश चन्द राजपूत, जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र पाल, जिला महासचिव राजेश कुमार राजपूत, व्रह्मस्वरुप, महिला जिला सचिव सुमन देवी, साधना , पूर्णा देवी, रेशमा देवी, तहसील सचिव राजकिशोर आदि लोग मौजूद रहे।
Post Comment