रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल।

फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री के निर्देशन पर चल रहे मिशन शक्ति फेज-5 के तहत नगर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा पठानान में कक्षा-8 की छात्रा सुमायला को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनाया गया। सुमायला ने सुबह प्रार्थना सभा के पश्चात प्रधानाध्यापक से कार्य भार ग्रहण करने के पश्चात शिक्षकों की उपस्थिति को देखा। सभी अध्यापकों से कक्षा वार शिक्षण कार्य करने का आग्रह किया। छात्रा ने रसोई घर का जायजा लेते हुए रसोइयों को साफ सफाई से ’मध्यान्ह’ भोजन बनाने का निर्देश दिया। छह में एक पीरियड शिक्षण कार्य भी किया। मीना मंच की छात्राओं से बातचीत करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की। एक दिन की प्रधानाध्यापिका ने खुद खड़े होकर मध्याह्न भोजन के पहले एक एक बच्चे का साबुन से हाथ धुलवाया। मध्याह्न भोजन खुद चख कर सभी बच्चों को भोजन ग्रहण करने का निर्देश दिया। सुमायला ने बताया कि प्रधानाध्यापिका बन कर आज नया अनुभव पाया। साथ ही साथ इस पद के निर्वहन में कितनी जिम्मेदारियां है, इसका भी एहसास हुआ। अब शिक्षिका बनने की ख्वाहिश है। इसे सच करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी। प्रधानाध्यापक व मिशन शक्ति के शहरी क्षेत्र की नोडल कल्पना राजौरिया ने बताया कि बालिकाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए यह नवाचार किया गया है। यदि किसी व्यक्ति में मनोबल आ जाए तो वह अपने आप आधी जंग जीत लेता है। सुमायला को देखकर बाकी बालिकाएं भी उत्साहित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *