पुरानें विवाद में लेखपाल के पुत्र के साथ जम कर की मारपीट मामले में पुलिस को दी तहरीर
ईस्ट इंडिया टाइम्स मनोज जौहरी
फर्रुखाबाद।
पुरानें विवाद में लेखपाल के पुत्र के साथ जमकर मारपीट कर दी गयी| मामले में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस नें घायल क मेडिकल कराया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के सिन्धी कालोनी निवासी उदय प्रताप सिंह तहसील अमृतपुर में लेखपाल हैं| उनका पुत्र चरन दीप सिंह शिव शक्ति अखाड़ा का कार्यकर्ता है| चरन जीत नें बताया कि वह पटेल पार्क में बैठा था, उसी दौरान उसका फोन आ गया और वह बात करते हुए मोहल्ला अढतीयान की तरफ चला गया| उसी दौरान पुरानी रंजिश में उसके ऊपर एक दर्जन से अधिक लोगों नें हमला कर मारपीट कर दी| शहर कोतवाल राजीव पाण्डेय नें बताया कि तहरीर मिली है| पीड़ित का मेडिकल कराया गया है| सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी|
Post Comment