×

पूर्व विधायक त्रिपाल धामा को दी श्रद्धांजलि

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सुदेश वर्मा

बागपत/ बडौत/बिनौली गांव में बुधवार को पूर्व विधायक त्रिपाल धामा
की पुण्यतिथि पर हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं व गणमान्य ग्रामीणों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
भाजपा के प्रखर नेता रहे पूर्व विधायक त्रिपाल धामा की 12 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। जिसमे आसपास के गांवों से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं व गणमान्य ग्रामीणों ने बडौत मेरठ मार्ग पर स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान समाज हित में किए गए उनके कार्यों का बखान कर स्मरण किया गया। कार्यक्रम में उनके पुत्र अरुण धामा ने उनकी विचारधारा को आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया तथा लोगों का आभार व्यक्त किया। राजीव गोस्वामी, अशोक तोमर, महेंद्र भडाना, मनोज तोमर, प्रिंस आर्य, संदीप धामा, कुलदीप, नितिन धामा, अमित धामा, प्रशांत धामा, अनुज धामा, सचिन प्रधान, मुकुल, कुणाल, उत्कर्ष आदि मौजूद रहे।

Previous post

मुस्लिम समाज ने यशपाल आर्य को जन्मदिन पर गौ माता भेंट की

Next post

फिरोजाबाद महोत्सव को लेकर डीएम ने कार्यक्रम स्थल सहित जलेसर रोड चौराहे का किया औचक निरीक्षण, संबन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Post Comment

You May Have Missed