संविधान के मूल्यों को जन जन तक पहुंचाएं:रविंद्र आर्य
रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर/
![](http://eastindiatimes.in/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250109-WA0033-574x1024.jpg)
बागपत / बडौत/विकासखंड बिनौली के गल्हैता में संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संविधान गौरव अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक गुरुवार को गल्हैता गांव
में हुई। जिसमें संविधान के मूल्यों को जन जन तक पहुंचाने का आहवान किया गया।
बैठक में मुख्य वक्ता व्यापार प्रकोष्ठ व संविधान गौरव अभियान सहसंयोजक रविंद्र आर्य ने कहा कि संविधान को कांग्रेस ने तार-तार करने का काम किया है। वहीं, भाजपा ने प्रजातंत्र की रक्षा करते हुए लोकतंत्र की रक्षा का काम किया है। मेरा संविधान मेरा गौरव, मेरा संविधान मेरा स्वाभिमान इस भाव को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। जो विरोधी भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। जनता के बीच में उस भ्रम को दूर किया जाएगा। यह अभियान 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलेगा। जिसका उद्देश्य संविधान में निहित मूल्यों को जन जन पहुंचना है। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की विरासत का सम्मान करते हुए बूथ स्तर तक सभी कार्यकर्ता
जागरूकता अभियान चलाएं। पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी के संचालन में हुई बैठक में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सुधीर त्यागी,
जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजीव धामा, क्षितिज कुलश्रेष्ठ, मास्टर अनीश कुरैशी, गौरव त्यागी, फतेह सिंह त्यागी, रामवीर, अशोक आर्य, योगेंद्र वैदिक, अजयपाल, सुरेंद्र गुर्जर, वीरेंद्र उज्जवल, अमरवीर, महिपाल कश्यप, डा. सतेंद्र प्रजापति, अनिरुद्ध त्यागी, विपिन त्यागी, अरुण त्यागी, जयनारायण त्यागी आदि मौजूद रहे
Post Comment