×

दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग लड़की की बुआ की गिरफ्तारी होतें ही पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के रिस्तेदार के कोल्ड स्टोरेज पर प्रशासन ने चलवाया बुलडोजर… बाउंड्रीवाल ध्वस्त

*कन्नौज हाईप्रोफाइल मामला एक्शन में प्रशासन: दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग लड़की की बुआ की गिरफ्तारी होतें ही पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के रिस्तेदार के कोल्ड स्टोरेज पर प्रशासन ने चलवाया बुलडोजर… बाउंड्रीवाल ध्वस्त*0 कन्नौज में नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के आरोप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव इस समय जेल में है। (ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार) ठठिया/कन्नौज। नाबालिक लड़की की बुआ की गिरफ्तारी होने से अब दुष्कर्म के आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की मुश्किलें अब और बढ़ने लगी हैं। न्यायालय में पीड़ित लड़की द्वारा दिये गये बयान के बाद जहां रेप के आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नबाब सिंह यादव जहां इस समय जेल में हैं। और बुआ के बयान देने से नवाब सिंह यादव के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्यवाही कर रहा है। वहीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के रिश्तेदार के कोल्ड पर गुरुवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया।बताते चलें कि, रेप के मामले में आरोपी नबाब सिंह यादव की प्रशासन इस समय अवैध संपत्तियों की जांच में लगा हुआ है। इतना ही नहीं अगर नबाब की उनसे जुड़े किसी व्यक्ति के कारोबार में अवैध हिस्सेदारी भी है, उस पर भी प्रशासन की निगाहें अब टेंढी हो चुकी हैं।गुरुवार को तिर्वा तहसील प्रशासन एसडीएम अशोक कुमार, सीओ प्रियंका वाजपेई, ठठिया थाना प्रभारी अरुण चौधरी, सहित राजस्व टीम और पुलिस बल ठठिया थाना क्षेत्र के बलनापुर गांव स्थित बांके बिहारी कोल्ड स्टोर पर पहुंचा। जिसके बाद यहां कोल्ड की 450 वर्ग मीटर में अवैध रुप से बनी कोल्ड स्टोर की बाउंड्रीवॉल को जेसीबी से ध्वस्थ करवा दिया।बता दें, कि उपरोक्त कोल्ड स्टोर अरविंद यादव का है। यह अलग बात है, कि कन्नौज रेप कांड के मामले में अरविंद यादव का कोई रोल नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक अरविंद यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के छोटे भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीलू यादव के साले हैं। अधिकारियों के मुताबिक बीती 10 अगस्त को प्रशासन ने कोल्ड मालिक को नोटिस भी भेजा था। प्रशासन का दावा था कि, कोल्ड की बाउंड्रीवॉल सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई है।और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव का जुड़ाव इस कोल्ड स्टोरेज में होना पाया गया है। प्रशासन ने उपरोक्त कारण से ग्राम समाज की सरकारी जमीन पर कोल्ड स्टोर की अवैध बाउंड्रीबाल को जेसीबी से ध्वस्थ करवा दिया।प्रशासन की उपरोक्त कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।वहीं पुलिस बल भी मुस्तैद रहा। कन्नौज जिले में दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के प्रकरण में प्रशासन ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख की संपत्ति के साथ परिवार और रिश्तेदारों को भी घेरे में ले लिया है। इसी क्रम में नवाब सिंह के छोटे भाई नीलू यादव के साले के कोल्ड स्टोर पर बुलडोजर चलाया गया है। जानकारी के अनुसार, ठठिया थाना क्षेत्र के बलनापुर गांव में नवाब सिंह यादव के छोटे भाई नीलू यादव के साले कानपुर जनपद के बिठूर गांव निवासी अरविंद यादव का कोल्ड स्टोर है। मामले के बाद तहसील प्रशासन ने कोल्ड स्टोर के निर्माण को लेकर जमीन की जांच की, तो पता चला कि कोल्ड स्टोर की बाउंड्रीवाल का निर्माण ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया गया है। इस अवैध कब्जे को हटाने के लिए कई बार कहा गया था, लेकिन अभी तक उसे नहीं हटाया गया। एसडीएम तिर्वा अशोक कुमार ने अरविंद यादव को सात दिन के अंदर अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। एसडीएम तिर्वा अशोक कुमार ने बताया कि नोटिस के बाद भी यदि कोल्ड स्टोर की बाउंड्री नहीं गिराई गई, तो उसे प्रशासन हटवा देगा और उसमें आने वाला खर्चा शीतगृह स्वामी से वसूल किया जाएगा।*प्रशासन तैयार कर रहा नवाब सिंह की संपत्तियों का खाका*किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में फंसे पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव और उनके परिवारीजनों की संपत्तियों का खाका प्रशासन तैयार कर रहा है। एसडीएम सदर और तिर्वा एसडीएम भी इस मामले में लेखपालों के माध्यम से जांच करवा रहे हैं। इसके अलावा जिले से बाहर कई शहरों में उसकी संपत्तियों का पता चला है, जिसके बारे में प्रशासन जानकारी एकत्र कर रहा है।*सदर और तिर्वा एसडीएम लेखपालों के माध्यम से करवा रहे जांच*आरोपी नवाब सिंह यादव के पास करोड़ों की संपत्ति है। इसकी जांच के लिए सदर एसडीएम रामकेश सिंह ने नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर के नेतृत्व में एक टीम बनाई है, जो सूची तैयार कर रही है। एसडीएम ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से कई लेखपाल भौतिक सत्यापन के लिए मौके पर नहीं पहुंच सके हैं।*जिले से बाहर संपत्तियों के बारे में की जा रही जानकारी*उन्होंने राजस्व निरीक्षक अरुण तिवारी को साक्ष्यों के साथ नवाब सिंह यादव की प्रापर्टी का विवरण पेश करने के निर्देश दिए हैं।

Post Comment

You May Have Missed