ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट शाहाना।


शाहजहांपुर/तिलहर।यूपी के जनपद शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।एक महिला शव घर में रखे सूटकेस से पुलिस बरामद किया है। डाइल 112 (पीआरवी) पुलिस को आत्महत्या करने की सूचना मिली मौके पहुंची पुलिस ने भाजपा पन्ना प्रमुख व गौ रक्षक संघ के नगर महामंत्री के घर पर पहुंच गई पुलिस ने महिला का शव सूट केस में बरामद होने से पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति को पूंछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला पक्का कटरा निवासी अनिल कनौजिया पुत्र घासीराम ने बरेली से पुलिस को सूचना दी कि उसकी भाभी सविता 35 वर्ष पत्नी अशोक कुमार कनौजिया ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही कोतवाल राकेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घर में मिले अशोक कनौजिया से जब उसकी पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने और उसके शव की जानकारी ली तो घर में रखे एक बड़े लाल रंग के सूटकेश में शव को देख पुलिस के होश उड़ गए। महिला का शव सूट केश में बरामद होने की खबर मिलते ही सीओ ज्योति यादव भी मौके पर पहुंच गईं। फोरेंसिक फील्ड यूनिट टीम की पड़ताल के बाद शव मोर्चरी भेज दिया। सूटकेश को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया पुलिस ने मृतका सविता के पति भाजपा पन्ना प्रमुख को हिरासत में लेकर पूंछताछ की। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अशोक कनौजिया वह मोहल्ले में ही किसी शादी में गया था। रात करीब डेढ़ बजे वह घर पहुंचा। पत्नी को आवाज दी। लेकिन कोई जवाब न मिलने पर उसने दरवाजे का कुंडा खोल लिया। देखा कि उसकी पत्नी दुपट्टे से गले में फांसी लगाकर लटकी है। अशोक घबरा गया और उसकी मां ने भी पुलिस द्वारा उसे पकड़ लेने की बात कह दी। इसलिए उसने पत्नी का शव सूटकेश में छिपा दिया। और अपने भाई अनिल को बरेली में घटना की जानकारी दी। जिसने पुलिस को सूचना दी। अशोक कनौजिया द्वारा गढ़ी गई कहानी किसी के गले नहीं उतर रही है। मृतका के एक पुत्री संध्या (14) पुत्र नमन (11) है जो कैंसर की बीमारी से पीड़ित है तथा ढाई वर्षीय दुध मुंहे बच्चे को बिलखता छोड़ गई है। कोतवाल ने बताया मृतका घरों में कामकाज करने जाती थी। घटना की जानकारी मृतका के मायके अलीगढ़ में सूचना भेज दी है।कोतवाल ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।