दैनिक ईस्ट इंडिया टाइम्स मनोज कुमार सोनी ब्यूरो रिपोर्ट।

सिंगरौली 26 मई 2025/अपने एक दिवसीय प्रवास पर सिंगरौली आयें विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के द्वारा संत निरंकारी आश्रम ढोटी में लोक निर्माण विभाग द्वारा 12 लाख की लागत से करायें गये पेवर ब्लाक कार्य का विधिवत पूजा अर्चन के साथ लोकापर्ण किया गया। तत्पश्चात संत निरंकारी आश्रम परिसर में विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा आम जनो को पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देने के लिए मौलश्री का पौधा रोपण किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष ने संत निरंकारी आश्रम में आयोजित प्रवचन का श्रवण किया। एवं अपने उद्बोधन में कहा कि दीन मनुष्यों की सेवा से ही ईश्वर की प्राप्ति की जा सकती है। उन्होंने कहा कि संसार में जितने कार्य पुण्य के या भले माने जाते हैं, सेवा या परोपकार का दर्जा उनमें सब में ऊँचा है। जो लोग आध्यात्मिक जगत में वास्तव में ऊँचा उठना चाहते हैं उनके हृदय सेवा की भावना से इतने परिपूर्ण हो जाने चाहिए कि अपने संपर्क में आने वाले मनुष्यों की ही नहीं वरन् पशु-पक्षियों और पेड़-पौधों तक की सेवा करने को उत्सुक रहे। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में तो जो लोग देश के आध्यात्मिक गुरु होते थे उनका ही यह कर्तव्य माना जाता था कि वे अपना सारा समय यज्ञ, अनुष्ठान, अध्ययन, शिक्षण, परामर्श आदि में लगाएं जिससे कि सम्पूर्ण जाति का कल्याण हो। इसलिए हम आज यह सकल्प ले कि दीन मनुष्यों की सेवा कर ईश्वर की राह में सरणागत हो जायें।
इस अवसर राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह, सांसद सीधी सिंगरौली डॉ. राजेश मिश्र के द्वारा भी अपने विचार रखे गये। इस दौरान सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खंत्री, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, प्राधिकरण अध्यक्ष श्री दिलीप शाह सिंगरौली विधानसभा के पूर्व विधायक राम लल्लू बैस, देवसर विधानसभा के पूर्व विधायक सुभाष बर्मा, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश द्विवेदी, राम सुमिरन गुप्ता, प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष राम नरेश शाह सहित आम जन मानस भारी संख्या में उपस्थित रहे।