ईस्ट इंडिया टाइम्स/कुलदीप दुबे

इटावा,उ0प्र0। पुण्यश्लोक महारानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अन्तर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में विकास भवन के प्रेरणा सभागार में जिला पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन संपन्न हुआ।पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में मुख्य अथिति के रूप में जनपद प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति उपस्थित रहें। पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का उद्घाटन लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित करके हुआ। पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए जनपद प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर संपूर्ण राष्ट्र का गौरव हैं। उस विशाल और विराट व्यक्तित्व के प्रति भारत की सनातन धर्म की पवित्र परंपरा ने उन्हें ‘पुण्यश्लोक’ के रूप में सादर नमन करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है।

राजमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन इस बात का ज्वलंत प्रमाण है कि उन्होंने व्यक्तिगत सुख सुविधाओं और यहां तक की निजी दुखों को भी परे रखकर अपने संपूर्ण जीवन काल में सदैव प्रजा के कल्याण और लोकहित को सर्वोपरि प्राथमिकता दी। उन्होंने अपने परिवार के कई सदस्यों का आकस्मिक निधन देखा था जिसमें उनका 22 वर्षीय पुत्र मालेराव पति खंडेराव होलकर और पुत्र नत्थोवा होलकर भी थे। फिर भी माता अहिल्याबाई ने अपने हृदय को विचलित नहीं होने दिया और अपने कर्तव्य के निर्वहन में 26 वर्ष तक अपने राज्य का संचालन और लोक कल्याण किया।

राजमाता अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती के अवसर पर हम उनके इन्हीं गुणों को अपने जीवन में उतारकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु एक नई ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं। आज की युवा पीढ़ी को पुण्य श्लोक राजमाता अहिल्याबाई के बारे में अवश्य जानना चाहिए जिससे वह अपने जीवन को राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के पवित्र कार्य में प्रतिबद्धता पूर्वक लगा सके।

पंचायत सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने सनातन धर्म की पुनर्स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी। वे मातृशक्ति की सशक्त उदाहरण हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के भारत में अहिल्याबाई होल्कर के सपनों को साकार किया है।

पंचायत सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अपने समापन उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार व सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश भाजपा सरकार अहिल्याबाई होल्कर के पद चिन्हो पर चलते हुए भारतीय संस्कृति व सनातन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य कर रहीं हैं।

सम्मेलन का संचालन अभियान जिला संयोजक व जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया

सम्मेलन को पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, अजय धाकरे आदि ने सम्बोधित किया।

सम्मलेन में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, उपाध्यक्ष शिवकिशोर धनगर, अभियान सह-संयोजक द्विय जिला मंत्री रजत चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष व विरला शाक्य, जिला मंत्री जितेंद्र गौड़, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, अंशुल दुबे, जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव, कमलेश कठेरिया, विकास भदौरिया, सोशल मिडिया संयोजक विमलेश शाक्य, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, बासु चौधरी, प्रीति दुबे सहित पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी
जिला पदाधिकारी, मोर्चाओं के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *