ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरोचीफ ताहिर कुरैशी


मथुरा ।थाना गोविंदनगर क्षेत्र के अंतर्गत कच्ची सड़क पर दोपहर में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां खुदाई के दौरान 8 से अधिक मकान अचानक भरभराकर गिर गए। इसमें 12 से ज्यादा लोग दब गए हादसे के बाद मोहल्ले में भगदड़ मच गई। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि यह क्या हुआ। आसपास के लोगों की सूचना पर नगर निगम, प्रशासन और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू के दौरान मकान के मलबे में दबे युवक को लोगों ने बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान 38 वर्षीय तोताराम पुत्र बजरंग लाल सैनी के रूप में हुई। बता दे कि यह सभी मकान एक मिट्टी के टीले पर बने हुए थे। अचानक मिट्टी धसक गई। इसके बाद एकाएक मकान भरभराकर गिरते चले गए। ज्यादातर मकान की छत और दीवारें टूट गई। प्रत्यक्षदशियो ने बताया कि ऐसा लगा जैसा भूकंप आ गया हो। पल भर में एक के बाद एक आठ मकान गिर गए। अंदर के लोग लोगों को बाहर भागने तक का वक्त नहीं मिला अभी मलबे में कितने लोग दबे हैं। इसका सही आंकड़ा सामने नहीं आया है। अफसरों का कहना है कि फिलहाल मालवा हटाया जा रहा है। जो घर गिर गए हैं। उनके परिवारों में मिसिंग लोगों के बारे में पूछा जा रहा है।
मृतक तोताराम के पिता बजरंग लाल सैनी ने बताया सुनील चेन के बाड़े में जेसीबी से मिट्टी की खुदाई हो रही थी। तभी सभी मकान गिरे। इसमें मेरा बेटा तोताराम दब जाने से उसकी मौत हो गई। इसमें मोहन लाल की बेटी काव्या और यशोदा को भी मलबे से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया इलाज के दौरान दोनों को भी मृत घोषित कर दिया।