फिरोजाबाद


बी.जे.पी महानगर अध्यक्ष डॉक्टर सतीश दिवाकर एवं महानगर कार्यक्रम संयोजक दीपक गुप्ता कालू के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अटल पार्क सहित फिरोजाबाद महानगर के 9 मंडलों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों ने भाग लिया एवं योगाभ्यास किया 9 मंडलों में 1700 से ज्यादा लोगों ने योग कार्यक्रम में शामिल होकर योग किया
इस अवसर पर अटल पार्क में मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि आज की जीवन शैली में व्यस्तता के कारण अपने शरीर का ध्यान नहीं रख पाता जिसके कारण वह कई प्रकार के रोगों से गिर जाता है रोगों से बचाव के लिए हम सभी को योग प्रतिदिन करना चाहिए सभी को योग को प्रतिदिन अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए जो व्यक्ति नियमित योग अभ्यास करता है वह हमेशा तंदुरुस्त रहता है एवं योग से सभी बीमारियों को दूर किया जा सकता है
पूर्वी मंडल के उदल सिंह महाविद्यालय में महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि हमको केवल एक दिन नहीं बल्कि हर रोज योग करना चाहिए भारत की सांस्कृतिक धरोहर योग संतुलन एकाग्रता व शारीरिक सुदृढ़ता का मार्ग प्रशस्त करता है योग शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए सबसे उत्तम क्रिया है योग एक संपूर्ण विधा है जो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से एकजुट करता है
महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर ने कहा कि इस बार की योग की थीम “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” है योग स्वस्थ शरीर और संतुलित मन का आधार है यह एक ऐसा मार्ग है जो जीवन में अनुशासन शांति एवं ऊर्जा का संचार करता है
महानगर कार्यक्रम संयोजक दीपक गुप्ता कालू ने कहा की योग न केवल हमें अनुशासन और संतुलन सिखाता है बल्कि जीवन को भी दिशा देता है यह हमारी आध्यात्मिक विरासत और मानवता को भारत का संदेश है जो संपूर्ण विश्व को जोड़ता है
फिरोजाबाद महानगर के पूर्वी मंडल के उदल सिंह महाविद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में कामिनी राठौर पश्चिम मंडल के अटल पार्क में मुख्य अतिथि के रूप में मनीषा असीज़ा उत्तर मंडल में मुख्य अतिथि केशव फौजी दक्षिण मंडल में मुख्य अतिथि के रूप में राकेश शंखवार मध्य मंडल के गोपीनाथ स्कूल में कन्हैयालाल गुप्ता शिकोहाबाद आवास विकास कॉलोनी में मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता मटसेना मंडल में मुख्य अतिथि डॉक्टर एसपी लहरी दबरई मंडल में मुख्य अतिथि के रूप में विवेक अग्रवाल मक्खनपुर मंडल में मुख्य अतिथि के रूप में अरविंद पचौरी उपस्थित रहे
कार्यक्रमों में मुख्य रूप से राधेश्याम यादव आनंद अग्रवाल शिव मोहन श्रुति डॉ लक्ष्मी नारायण यादव शैलेंद्र गुप्ता शालू दीपक गुप्ता कालू आकाश गुप्ता योगेंद्र बाबा उदय ठाकुर डॉ मधुरिमा गुप्ता के के गांधी राखी गुप्ता राजेंद्र बोहरे पार्षद नरेश शर्मा नीटू सुनील मिश्रा सतवीर गुर्जर गौतम कुशवाहा लायक सिंह संखवार देश दीपक राजा प्राचीर सेठ अनार सिंह कुशवाहा सत्य प्रकाश यादव भारत सिंह वर्मा शिवम दिक्षित नमन बंसल सतीश यादव विष्णु सक्सेना शिवा राठौर कमल राठौर निर्मल शर्मा अशोक राठौर सुनील तोमर मनीष बहरी चेतराम यादव योगाचार्य वीरेश कुमार यादव आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।