ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। खुशियां मातम में बदली भाई की बारात सुबह जानी थी तो बहन रात में ही घर में सफाई करने लगी। सफाई करते समय अचानक फर्राटा पंखा की चपेट में आने से बहन की करंट लगने से मौत हो गई।
ठठिया थाना क्षेत्र के मलगई निवासी अफरोज बानो पुत्री मोनिश वारसी उम्र 22 वर्ष अपने भाई जुबेर खान की बारात रविवार को दिन में बछज्जापुर जानी थी। बहन अफरोज बानो शनिवार की रात में ही घर में सफाई करने लगी थी। सफाई करते समय रात लगभग एक बजे फर्राटा पंखा को उठाकर दूसरे स्थान पर रखने पर अचानक पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गई। जब तक परिवार वालो को जानकारी हुई तो परिजन तुरंत तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले गए वहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत्यु घोषित कर दिया। परिजन रात लगभग एक बजे करंट लगने से बालिका की मौत होने की बात कह रहे हैं। पिता मोनिश ने बताया कि घर से आज बेटे की बारात जाने वाली थी घटना की वजह से तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। ठठिया थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि परिजनों ने कोई सूचना नहीं दी है।