खलिहान वा रास्ते की जमीन पर बने 23 दुकान वा मकान पर चला बुलडोजर
ईस्ट इंडिया टाइम्स/मेराज अहमद ब्यूरो चीफ
बहराइच। कैसरगंज तहसील क्षेत्र के वजीरगंज बाजार में खलिहान और रास्ते की जमीन पर कुछ लोगों ने बरसों पूर्व कब्जा कर कच्चे और पक्के मकान स्थापित कर लिए थे। लोग मकान में रह रहे थे, साल भर पूर्व प्रशासन ने नोटिस जारी की लेकिन कब्जा नहीं हटा, इस पर प्रशासन ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर बुधवार को 23 मकानो पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा। लोगों के विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से मकान को ढहा कर कब्जा हटाया गया। आपको बताते चलें कि जिले के जिले के कैसरगंज तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सराय जगना का वजीरगंज बाजार विकासखंड फखरपुर क्षेत्र में स्थित है। वजीरगंज बाजार के गाटा संख्या 92, 211 एवं 212 पर सरकारी जमीन ग्राम पंचायत के खलिहान और रास्ते के खाते में अंकित है। लेकिन, इस जमीन पर गांव के लोगों ने बरसों पूर्व कब्जा जमा कर कच्चा या पक्का मकान बना दिया था कुछ लोगों ने फूस की झोपड़ी रखकर कब्जा कर लिया था।प्रशासन की ओर से वर्ष 2023 में सर्वेक्षण करवा कर सूची बनवाई गई थी तो पता चला था कि ग्राम पंचायत की सार्वजनिक रास्ते और खलियान की जमीन पर 129 से अधिक लोग अपना मकान बनाकर रह रहे हैं। सूची तैयार होने के बाद कब्जदारों को नोटिस जारी की गई थी, इसके बावजूद कुछ लोगों ने कब्जा नहीं हटाया था जिसके चलते जिला प्रशासन ने कोर्ट की शरण ली।कोर्ट के आदेश पर बुधवार को एसडीएम (आईएएस) आलोक कुमार की मौजूदगी में सरकारी जमीनों पर स्थापित पक्के मकानों पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा। प्रशासन की कार्यवाही के दौरान ग्रामीण काफी गुस्सा दिखे। ग्रामीणों ने बताया, कि सभी 50 वर्षों से मकान बनाकर रह रहे हैं, ग्रामीणों का कहना है कि इतने सालों में कभी नोटिस जारी नहीं की गई अब उन्हें बेदखल कर उनके अधिकारों का हनन करते हुए उत्पीड़न किया जा रहा है। वही विरोध और कहासुनी के बीच 23 मकानों को ढहा दिया गया है। लोगों के विरोध को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
Post Comment