कायमगंज / फर्रूखाबाद।


वन महोत्सव के अन्तर्गत दिनांक 12/07/2025 को विशिष्ट वनों की स्थापना के क्रम में ग्राम झिझकापुर में एकलव्य वन की स्थापना की गई। पौधरोपण की शुरूआत कायमगंज के वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने की। इस मौके पर ग्राम प्रधान, गांव के नागरिकों ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर पौधरोपण बहुत ही जोश के साथ किया। “एक पेड़ मां के नाम” वन महोत्सव के अन्तर्गत एक हैक्टेयर क्षेत्रफल में 800 पौधों का रोपण किया गया। पीपल, पाकड, बरगद, कांजी, सहजन, जंगल जलेबी अर्जुन,शीशम आदि विभिन्न प्रजातियों का पौधरोपण किया गया।