फिरोजाबाद।

धर्मनगरी के मौहल्ला देवनगर स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान परम पूज्य आचार्य श्री 108 विवेक सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य परम पूज्य ऐलक श्री 105 विप्रमाण सागर जी महाराज के पावन वर्षायोग हेतु वर्षायोग कलश स्थापना एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव 13 जुलाई, रविवार को आयोजित होने जा रहा है।
वर्षायोग समिति के अध्यक्ष पी.के.जैन तथा महामंत्री महेश जैन ने समाज से अपील की है कि, ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं एवं धर्मलाभ प्राप्त करें।
मीडिया प्रभारी अजय जैन बजाज एवं राज जैन ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि, कार्यक्रम में सिर्फ जनपद से ही नहीं बल्कि, दूर दराज से सैकड़ों भक्त कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।