ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सुधीर सिंह/ संजीव कुमार सक्सेना

फर्रुखाबाद/
कंपिल/ थाना क्षेत्र में पुलिस बड़ी सफलता मिली है मुठभेड़ के दौरान गोली से घायल गोकश इब्राहिम को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। बीती रात कंपिल थाना पुलिस और एसओजी टीम अपराधियों की तलाश में सक्रिय थी। ग्राम बरखेड़ा में पुलिया पर चेकिंग के दौरान दो लोग बाईक पर आते दिखे पुलिस ने अपराधी होने के संदेह में बाइक सवारों को रोकने का इशारा किया। बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी भयभीत पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की इसी दौरान एक बाइक सवार को गोली लग गई। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। अपर पुलिस अधीक्षक डा संजय सिंह ने मीडिया को बताया कि पैर में गोली लगने से थाना शमशाबाद क्षेत्र का गोकश इब्राहिम घायल हो गया। जिसको डाक्टर राममनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर किया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया इब्राहिम के पास से तमंचा खोखा बाइक बरामद हुई है। उसके भागने बाले साथी का नाम नसीम है। जो थाना शमशाबाद क्षेत्र के गोकशी मुकदमे में वांछित है। उसको गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।