ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना


कमालगंज/फर्रुखाबाद।
थाना कमालगंज के ग्राम ईसापुर निवासी मनोज पुत्र मनसुख सक्सेना अपने रिश्तेदार के यहां जाने की बात कहकर बीते दिन घर से निकला था। उसका शव आज बुलबुल कोल्ड स्टोरेज के पास मिला। मृतक की पत्नी मोनिका का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।