अब हो जाएगा किसानों के गन्ने का भुगतान

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर /उधमसिंह नगर: उत्तराखंड सरकार ने किसानों का गन्ना बकाया भुगतान धनराशि 82 करोड़ 86 लाख रुपए स्वीकृत कर शुगर फैक्ट्री बाजपुर एवं डोईवाला शुगर फैक्ट्री को धनराशि भेज दी गई है।यहां बताते चले उत्तराखंड सरकार के सचिव राजवीर सिंह चौहान ने गन्ना किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उसका निस्तारण कर दिया है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा शुगर फैक्ट्री बाजपुर एवं डोईवाला शुगर फैक्ट्री के गन्ना बकाया भुगतान के लिए अधक प्रयास किए गए। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शुगर फैक्ट्री डोईवाला एवं शुगर फैक्ट्री बाजपुर के किसानों का बकाया गन्ना भुगतान करने के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गई। जिसमें 22 करोड़ 47 लाख एवं 25 करोड़ 9 लाख टोटल धनराशि 47 करोड़ 56 लाख प्रदान की गई। सरकार ने गंभीरता से लेते हुए किसानों का गन्ना बकाया भुगतान हेतु धनराशि राशि भेज दी गई।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *