ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार


कन्नौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कन्नौज संसदीय क्षेत्र से सांसद अखिलेश यादव शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र कन्नौज के दौरे पर रहे।
सपा नेताओं से रूबरू होने के अलावा प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बुनियादी शिक्षा को प्रभावित करने और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने जैसे आरोप भी लगाये।
दोपहर कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव सबसे पहले सपा नेता राजेश पाल के मोहल्ला सराय बहादुर स्थित आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने राजेश पाल की दिवंगत मां को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना प्रकट की। सपा नेता कैश खां पर नजर पड़ते ही अखिलेश यादव उनके गेस्ट हाउस पहुंचे,और पुरसाहाल लिया। अपने संसदीय दौरे के चलते सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मोहल्ला शेखाना स्थित पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष नूरुल हसन से भी मिले। सिपाही ठाकुर मोहल्ले में नितिन यादव से भी सपा प्रमुख रूबरू हुए।
प्रेस वार्ता में जिले के सांसद अखिलेश यादव बीजेपी पर एक बार फिर हमलावर नजर आए।
उनका कहना था कि बीजेपी वाले कैमरों और सीसीटीवी कैमरे से डरते है। चंडीगढ़ के मामले को लेकर कहा कि, बोट गड़बड़ करते हुए कैसे पकड़े गए थे, बोटर लिस्ट में हेरा फेरी पहले से करते रहे हैं,18 हजार बोट एफईडेबिट के साथ हम लोगों ने निकलवाए थे, जो डिलीट कर दिए गए थे, ये समाजवादी परिवार के पीड़िए परिवार के लोग थे जो बोट नहीं डाल पाए थे, इसकी शिकायत एफईडेबिट लगवाकर की गई थी। फकीरेपूर्वा में बीएलओ हेराफेरी कर रहा था, जानकारी दिये जाने के बाद बीएलओ को सस्पेंड किया गया था।
अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा की सरकार में भाजपा के लोगों को ही न्याय नहीं मिल पा रहा है।
प्राइमरी स्कूल जो बुनियादी शिक्षा है उसको प्रभावित करने का कार्य बीजेपी वाले कर रहे हैं। ऐसे में गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा का क्या होगा। शुक्र है कि कोर्ट ने फिलहाल रोक लगाई हुई है। अखिलेश यादव ने इसके लिए कोर्ट को धन्यवाद भी दिया।अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार के नौ साल के कार्यकाल में विकास पूरी तरह ठप है, जो छिटपुट कार्य हो रहे हैं, उसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
किसी को भी न्याय नहीं मिल पा रहा है, लोग लखनऊ तक दौड़ लगाकर वापस लौट आते हैं।
सरकार बनने पर कन्नौज के साथ साथ पूरे प्रदेश का ऐतिहासिक विकास कराया जाना निश्चित है। सरकार बनने पर विकास की सबसे महत्वपूर्ण शिक्षा को सरकार निश्चित तौर पर बड़ा फैसला लेकर काम करेगी, जिसमें स्कूल भी खोले जाएंगे। अखिलेश यादव बीजेपी पर कई मुद्दों पर हमलावर दिखे।अखिलेश यादव ने कहा कि आगामी समय में सरकार बनने पर जनहित की समस्याओं को प्रमुखता से हल करने की बात भी कही।
सपा प्रमुख के कार्यक्रमों के दौरान सपाइयों का हुजूम नारेबाजी करता हुआ नजर आया वहीं पार्टी के नेता भी अखिलेश यादव से रूबरू हुये और जिले की स्थित बताई।
जिलाध्यक्ष कलीम खान, जय कुमार तिवारी उर्फ बउअन तिवारी, प्रबल प्रताप, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, अनिल पाल राजेश यादव पूर्व सदस्य जिला पंचायत, यश दोहरे, हसीब हसन सहित कई नेता अखिलेश यादव से मिले।अखिलेश यादव के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में भी चूक देखने को मिली। अपने भ्रमण के दौरान कन्नौज शहर की गलियों से होकर पार्टी के लोगों से मिलने जाने के दौरान अखिलेश यादव के रास्ते में उनके काफिले के आगे आवारा पशु भी नजर आया। सपा प्रमुख के कार्यक्रम के दौरान जहां सपा समर्थकों में उत्साह साफ नजर आ रहा था वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी मुस्तैद नजर आया।
पार्टी के लोगों से रूबरू होने के बाद अखिलेश यादव वापस लखनऊ के लिए रवाना हो गए।