ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: 28 अगस्त- जिला पंचायत ऊधम सिंह नगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय मौर्य के प्रथम बार जिला पंचायत सदस्य पं. जितेन्द्र शर्मा ‘सोनू’ के आवास पर पहुँचने पर क्षेत्रवासियों ने उनका फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद व सभी जिला पंचायत सदस्यों को साथ लेकर पूरे जनपद ऊधम सिंह नगर में विकास गंगा प्रवाहित की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र की जनसमस्याओं का प्राथमिकता से निदान करना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। बाजपुर को बाढ़ की विभीषिका से बचाने के लिए उनके स्तर से जो भी संभव होगा, वह करेगें। इस मौके पर बाजपुर गाँव जिला पंचायत सदस्य कैलाश रानी शर्मा, हरसान जिला पंचायत सदस्य योगेन्द्र सिंह डोबाल, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष स. दीदार सिंह ‘दारा’, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजकुमार, केशोवाला ग्राम प्रधान विराट देवगन, अफजाल अहमद, सुभाष शर्मा, जैदी खान आदि थे।