राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत थाना ठठिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान डकैती की योजना बना रहे 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके पास से हथियार, कारतूस और डकैती करने का सामान बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार व क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के मार्गदर्शन में ठठिया थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। थाना ठठिया पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग डकैती की योजना बना रहे हैं। मौके पर सरसोनपूर्वा मोड़ कच्ची सड़क, चौकी क्षेत्र खानपुर पर चेकिंग के दौरान 8 अभियुक्तों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि वे रात में डकैती की घटना को अंजाम देने जा रहे थे। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार व अन्य सामग्री बरामद की। थाना ठठिया पर मुकदमा दर्ज कर सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। शातिर बदमाशों के पास से 1 देशी बंदूक सिंगल बैरल 12 बोर,
2 तमंचा 315 बोर, 1 तमंचा 12 बोर, 3 जिंदा कारतूस 315 बोर, 5 जिंदा कारतूस 12 बोर,1 हथौड़ी,1 आरी,2 छेनी,1 बोल्ट सील सर्व मोहर सहित नमूना मोहर,1 होन्डा साइन मोटरसाइकिल UP84AL8650 बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम राहुल पुत्र कमलेश गिहार, उम्र 21 वर्ष, स्टेट बैंक के सामने, गिहार कॉलोनी, करहल, मैनपुरी। गौरव पुत्र रामऔतार गिहार, उम्र 22 वर्ष, करहल, मैनपुरी। देव पुत्र बत्ती सिंह गिहार, उम्र 19 वर्ष, करहल, मैनपुरी।
करन पुत्र नरेश चन्द्र गिहार, उम्र 26 वर्ष, करहल, मैनपुरी।राजू पुत्र धर्मवीर गिहार, उम्र 19 वर्ष, करहल, मैनपुरी।
भोला उर्फ अतुल पुत्र धर्मेन्द्र गिहार, उम्र 19 वर्ष, करहल, मैनपुरी। मोनू उर्फ चमट्टा पुत्र महेश उर्फ खेमराज गिहार, उम्र 21 वर्ष, करहल, मैनपुरी।
रितिक उर्फ कालिया पुत्र महेश, उम्र 22 वर्ष, करहल, मैनपुरी। गिरफ्तार अभियुक्तों का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। विभिन्न थानों में इन पर लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, एक्सप्लोसिव एक्ट, पाक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से कई अभियुक्त पहले भी जेल जा चुके हैं और अपराध की दुनिया में सक्रिय हैं। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा सहित व0उ0नि0 हसीब अहमद, उ0नि0 राकेश पटेल, श्यामपाल सिंह,भूप सिंह, विनोद कुमार, मु0आ0 सुनील कुमार, विवेक यादव,विजय शंकर व कांस्टेबल गौतम चंद,हरीश, आदित्य तिवारी, मोहसिन खान, मनीष कुमार, मंजीत कुमार , राघवेन्द्र आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम ने तत्परता और सूझबूझ से अपराधियों को मौके पर ही धर दबोचा।
सभी अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस प्रशासन ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि आम नागरिक सुरक्षित महसूस कर सकें।