ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान कायमगंज

फर्रुखाबाद प्याज टमाटर और लहसुन ने आमजन की कमर तोड़कर रख दी है ग्राहकों का कहना है कि इतनी तो आमदनी में बढ़त नहीं होती जितनी सब्जियों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। जैसे-जैसे दीपावली त्यौहार का सीजन पास आता जा रहा है वैसे ही प्याज लहसुन और टमाटर के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं। सब्जियों के महंगे होने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। आलम यह है कि लोग सब्जियां बहुत कम मात्रा में खरीद रहे हैं। चाहे वह दुकानदार हो या फिर ग्राहक। कायमगंज की लोकल मंडी में व्यापारियों का कहना है की सब्जियां बाहर से ही महंगी आ रही है। ऐसे में लोकल बाजार में सब्जियों के दाम काफी महंगे हुए हैं। 2 से 3 गुना दाम बढ़ गए हैं। टमाटर और सेब में कोई फर्क नहीं रह गया है। दोनों ही 100 से 120 रुपए किलो बिक रहे हैं। लहसुन का तो रेट आसमान छू रहा है ₹300 प्रति किलो तक पहुंच गया है। हरा धनिया 350 रूपये प्रति किलो बिक रहा है कोई भी सामान्य सब्जियां 60 रूपये प्रति किलो से कम नहीं है। गरीब आदमी करे तो क्या करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *