रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर।

बागपत/ बडौत।
रंछाड गांव के होलीवाला शिव मंदिर में सोमवार को तीन दिवसीय यजुर्वेद परायण यज्ञ शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने आहुति देकर राष्ट्र कल्याण की कामना की।
आयोजन के ब्रह्मा बरनावा लाक्षागृह गुरुकुल के प्रधानाचार्य अरविंद शास्त्री ने वेदोपदेश देते हुए कहा यज्ञ पूर्ण वैज्ञानिक विधा है। कल्प वृक्ष भी एक यज्ञ है, जिसके नीचे बैठकर हम अपनी कामनाओं को सार्थक कर सकते हैं। वेद हमे मनुष्य बनने व उत्तम संतान पैदा करने का आदेश देता है। यज्ञ संसार की नाभि है। परमात्मा के कल्प वृक्ष रूपी यज्ञ को अपने घरों में स्थापित करना चाहिए। नित्य नियम से यज्ञ करने से मानव का जीवन सुखमय बन सकता है। भजनोपदेशिका अंजलि आर्या करनाल ने मधुर भजन प्रस्तुत किए। गुरुकुल के आचार्य सोहित शास्त्री व अंशु यादव ने वेदपाठ किया। हरेंद्र तोमर सपत्नीक यज्ञमान रहे। आयोजन में महावीर सिंह, कृष्णपाल शर्मा, सतपाल, सतेंद्र, बिजेंद्र, परविंदर, ओंकार सिंह, देवेंद्र प्रधान, उदयवीर, रामसनेही, जयपाल सिंह, राजवीर, राहुल, सुधीर, पप्पू आदि ने आहुति देकर पुण्यार्जन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *