पूर्व मंत्री एमएससी यशवंत सिंह हुई भाजपा में वापसी
आजमगढ़ लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह का निष्कासन वापस ले लिया है. भारतीय जनता पार्टी ने 2 साल पहले विधान परिषद चुनाव में उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासन कर दिया था। पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह घोसी लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव से लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह के लड़ने से यूपी में भाजपा का 80 प्लस का सपना अधूरा रह जाता। आजमगढ़ मंडल में पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह का प्रभाव अत्यधिक है यशवंत सिंह के चुनाव लड़ने से आजमगढ़ मंडल में भाजपा को काफी नुकसान उठाना पड़ता।भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व यशवंत सिंह को फिर से पार्टी में ले लिया है. ऐसा करके पार्टी ने क्षत्रियों की कथित नाराजगी को दूर करने का काम किया है. साथ ही आजमगढ़ में अपना वोट बैंक और मजबूत किया है. ऐसे में उनके आने से पार्टी को मजबूती मलेगी
Post Comment